
IPL 2026 का शेड्यूल घोषित, 28 मार्च से होगा आगाज.
क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। BCCI ने Indian Premier League 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है।
आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च 2026 से शुरू होगा और पहला मुकाबला Royal Challengers Bengaluru और Sunrisers Hyderabad के बीच 7:30 PM से खेला जाएगा। यह मैच M. Chinnaswamy Stadium में आयोजित होगा।
हालांकि टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है। कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने की वजह से बाकी मैचों का कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा।
पहले चरण में होंगे 20 मैच.
आईपीएल 2026 के पहले चरण में कुल 20 मैच खेले जाएंगे। यह मुकाबले भारत के 10 अलग-अलग शहरों में आयोजित किए जाएंगे।
मैचों के शहर
- Bengaluru
- Mumbai
- Guwahati
- New Chandigarh
- Lucknow
- Kolkata
- Chennai
- Delhi
- Ahmedabad
- Hyderabad
इन सभी शहरों में क्रिकेट प्रशंसकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
पहला मैच और बड़ा मुकाबला.
टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच Royal Challengers Bengaluru और Sunrisers Hyderabad के बीच खेला जाएगा।यह मैच 28th March शनिवार को होगा और आईपीएल 2026 की शानदार शुरुआत करेगा।
इसके अगले दिन 29th March Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders के बीच मुकाबला होगा। यह मैच Wankhede Stadium में खेला जाएगा।
डबल हेडर मैच.
आईपीएल 2026 के पहले चरण में 4 डबल हेडर मैच भी होंगे।
- दोपहर का मैच: 3:30 PM.
- शाम का मैच: 7:30 PM
पहला डबल हेडर 4 अप्रैल 2026 को होगा।दोपहर के मैच में Delhi Capitals का मुकाबला Mumbai Indians से होगा।यह मैच Arun Jaitley Stadium में खेला जाएगा। शाम के मैच में Gujarat Titans और Rajasthan Royals आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला Narendra Modi Stadium में होगा।
टीमों के होम ग्राउंड
आईपीएल 2026 में कई टीमें अलग-अलग शहरों में अपने घरेलू मैच खेलेंगी।
प्रमुख होम ग्राउंड
- Royal Challengers Bengaluru – 5 मैच बेंगलुरु और 2 मैच रायपुर
- Punjab Kings – 4 मैच न्यू चंडीगढ़ और 3 मैच धर्मशाला
- Rajasthan Royals – 3 मैच गुवाहाटी और 4 मैच जयपुर
इससे देश के अलग-अलग शहरों में क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा।
आईपीएल 2026 का पहला चरण क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है। बड़े मुकाबले, डबल हेडर मैच और कई शहरों में खेले जाने वाले मुकाबले इस सीजन को खास बनाएंगे।
जैसे ही चुनाव की तारीखें घोषित होंगी, Board of Control for Cricket in India बाकी मैचों का पूरा शेड्यूल भी जारी कर देगा।






2 thoughts on “IPL 2026 Schedule Announced: 28 मार्च से शुरू होगा टूर्नामेंट, First मैच RCB vs SRH.”