
Sandeep Pathak FIR News: सूत्रों के अनुसार संदीप पाठक के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. हालांकि इन प्राथमिकियों के बारे में अभी कोई और जानकारी सामने नहीं आई है
आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद Sandeep Pathak के खिलाफ पंजाब में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं. इसके चलते पंजाब पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है. सूत्रों के अनुसार संदीप पाठक के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. हालांकि इन प्राथमिकियों के बारे में अभी कोई और जानकारी सामने नहीं आई है.
अब एफआईआर के बाद पंजाब पुलिस किसी भी समय कार्रवाई कर सकती है. वहीं गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच राज्यसभा सांसद Sandeep Pathak को दिल्ली स्थित अपने घर से गाड़ी में बैठकर बाहर निकलते हुए देखा गया है. वहीं इस एफआईआर को लेकर बीजेपी नेता तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब की मान सरकार बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है, पंजाब डरने वाला नहीं है.
Sandeep Pathak उन सात राज्यसभा सदस्यों में शामिल हैं, जिन्होंने आप छोड़कर बीजेपी का दामन थामा है. AAP को 24 अप्रैल को उस समय बड़ा झटका लगा जब उसके 10 राज्यसभा सदस्यों में से सात- संदीप पाठक, राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, राजिन्दर गुप्ता, विक्रमजीत साहनी और स्वाति मालीवाल ने यह आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी थी कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी अपने सिद्धांतों, मूल्यों और बुनियादी आदर्शों से भटक गई है. इन सात सांसदों में से छह पंजाब से हैं.
पंजाब विधानसभा में AAP के 94 विधायक, वोट 88 ने किया, बाकी 6 MLA कहां? जानें- यहां
वहीं बाद में राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने बीजेपी में उनके शामिल होने को आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर लिया, जिससे राज्य सभा में ‘आप’ के सदस्यों की संख्या घटकर तीन रह गई. बता दें कि आम आदमी पार्टी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी छोड़ने वाले सांसदों को ‘गद्दार’ कहा था. उन्होंने कहा कि जिन सांसदों ने जनता के जनादेश का अपमान किया है, वे किसी भी तरह की दया के पात्र नहीं हैं, क्योंकि वे पंजाब और पंजाबियों के गद्दार हैं.



