
Saptahik Rashifal, 6 to 12 April 2026 : साप्ताहिक राशिफल भावनात्मक तीव्रता से स्पष्टता और अनुशासन की ओर की यात्रा का संकेत दे रहा है। वृश्चिक राशि में गोचर के दौरान चंद्रदेव गहरी भावनाओं और आत्म-चिंतन की ओर आपको प्रेरित कर सकते हैं। धनु राशि में चंद्रदेव आशा, कुछ नया सीखने और विस्तार करने के मौके देंगे। मकर राशि में चंद्रदेव व्यावहारिक कार्यों और जिम्मेदारी को प्रोत्साहित करते हैं। मीन राशि की ऊर्जा सूर्यदेव, मंगलदेव, बुधदेव और शनिदेव के साथ मजबूत बनी रहेगी। इससे आपका इंट्यूशन शक्तिशाली होगा। मगर, भावनाओं और तर्क के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।

मेष साप्ताहिक राशिफल
मेष साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत 6 अप्रैल को वृश्चिक राशि में चंद्रदेव के साथ होती है। वह भावनात्मक गहराई और साझा मामलों पर फोकस करने के लिए कहते हैं। आप दूसरों की बातों और प्रतिक्रियाओं के प्रति अधिक संवेदनशील महसूस कर सकते हैं। जब 8 अप्रैल को चंद्रदेव धनु राशि में प्रवेश करेंगे, तो आपमें उम्मीदें बढ़ेंगी। आप सीखने, यात्रा करने या नए विचारों को जानने के लिए प्रेरित महसूस कर सकते हैं। 10 अप्रैल की शाम को चंद्रदेव का मकर राशि में प्रवेश ध्यान को करियर और जिम्मेदारियों की ओर मोड़ देगा। मेष राशि में मौजूद शुक्रदेव आकर्षण और साहस बढ़ाने के काम करेंगे। मीन राशि में मंगलदेव आंतरिक भ्रम पैदा कर सकता है। इसलिए जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचें और फैसले लेने से पहले समय लें।
उपाय: प्रतिदिन सूर्यदेव को अर्घ्य दें। फैसले लेने से पहले उस पर धैर्य से विचार करें।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल
वृषभ साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत 6 अप्रैल को वृश्चिक राशि में चंद्रदेव के साथ होती है। वह रिश्तों और भावनात्मक संवेदनशीलता पर फोकस होने का संकेत दे रहे हैं। आपको स्थितियों को शांति से संभालने की जरूरत हो सकती है। जब 8 अप्रैल को चंद्रदेव धनु राशि में प्रवेश करेंगे, तो वित्तीय मामले और साझा जिम्मेदारियों के मामले सामने आ जाएंगे। 10 अप्रैल की शाम को मकर राशि में चंद्रदेव लंबे समय की योजनाओं और भविष्य के लक्ष्यों के बारे में स्पष्टता लाते हैं। मेष राशि में शुक्रदेव दबे हुए विचारों को उभार सकते हैं, इसलिए अपनी प्रतिक्रिया देने से पहले सचेत रहें। 11 अप्रैल को मीन राशि में बुधदेव का गोचर सहज सोच का समर्थन करता है। हालांकि, यदि आप जल्दबाजी में फैसले लेते हैं तो यह भ्रम भी पैदा कर सकता है।
उपाय: प्रकृति के बीच समय बिताएं। भावनात्मक चर्चाओं के मामले में शांति बनाए रखें।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल
मिथुन साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत 6 अप्रैल को वृश्चिक राशि में चंद्रदेव के साथ होती है। इस दौरान आप काम की दिनचर्या और स्वास्थ्य संबंधी मामलों पर ध्यान देंगे। आपको अपने रुटीन को बेहतर ढंग से व्यवस्थित करने की जरूरत महसूस हो सकती है। जब 8 अप्रैल को चंद्रदेव धनु राशि में प्रवेश करेंगे, तो साझेदारी और सहयोग के मुद्दे अहम हो जाएंगे। 10 अप्रैल की शाम को मकर राशि में चंद्रदेव फाइनेंशियल प्लानिंग और कमिटमेंट्स पूरा करने के लिए प्रेरित करेंगे। मिथुन राशि में देवगरु बृहस्पति विकास, सीखने की ललक और आत्म-सुधार का समर्थन करते हैं। 11 अप्रैल को मीन राशि में बुधदेव का गोचर भ्रम पैदा कर सकता है। इसलिए महत्वपूर्ण विवरणों की दोबारा जांच करें और गलत संचार से बचें।
उपाय: अपनी योजनाओं को स्पष्ट रूप से लिखें। अत्यधिक सोचने और भटकाव से बचें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल
कर्क साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत 6 अप्रैल को वृश्चिक राशि में चंद्रदेव के साथ होती है। इस समय में चंद्रदेव रचनात्मकता और भावनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देंगे। आप अपने अंतर्मन से अधिक जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। जब 8 अप्रैल को चंद्रदेव धनु राशि में प्रवेश करेंगे, तो ध्यान रुटीन कामों और स्वास्थ्य सुधारों की ओर मुड़ जाएगा। 10 अप्रैल की शाम को मकर राशि में चंद्रदेव रिश्तों और साझेदारियों के मुद्दों को उजागर करेंगे। मगर, इसके लिए धैर्य की जरूरत होगी। मीन राशि में मंगलदेव अंतर्ज्ञान और भावनात्मक शक्ति को बढ़ाते हैं। मीन राशि में सूर्यदेव आंतरिक स्पष्टता के साथ ही आध्यात्मिक मामलों में रुझान बढ़ाएंगे। इससे आपको स्थितियों को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।
उपाय: शाम को दीपक जलाएं। भावनात्मक स्थितियों में शांत रहें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल
सिंह साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत 6 अप्रैल को वृश्चिक राशि में चंद्रदेव के साथ होती है। इस दौरान चंद्रमा घर और पारिवारिक मामलों पर ध्यान लगाने के लिए कह रहे हैं। आप भावनात्मक रूप से संवेदनशील महसूस कर सकते हैं। जब 8 अप्रैल को चंद्रदेव धनु राशि में प्रवेश करेंगे, तो रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ेगा। लिहाजा, यह समय खुद को व्यक्त करने का एक अच्छा साबित होगा। 10 अप्रैल की शाम को जब चंद्रदेव मकर राशि में आकर ध्यान स्वास्थ्य और रोजमर्रा की जिम्मेदारियों पर फोकस करने के लिए कहेंगे। मेष राशि में स्थित शुक्रदेव साहसी फैसले लेने में मदद करेंगे। इस दौरान आप कोई नई पहल कर सकते हैं। 11 अप्रैल को बुधदेव के मीन राशि में प्रवेश करने से स्पष्टता प्रभावित हो सकती है। इसलिए बोलने या कोई वादा करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें।
उपाय: सूर्यदेव देव की आराधना करें। अहंकार से जुड़े टकरावों से बचें और बिना सोचे-समझे प्रतिक्रिया न दें।

कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल
कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल 6 अप्रैल को वृश्चिक राशि में स्थित चंद्रदेव के साथ शुरू होता है, जिससे संचार और भावनात्मक समझ में सुधार होगा। बातचीत सामान्य से अधिक गहरी महसूस हो सकती है। जब 8 अप्रैल को चंद्रदेव धनु राशि में प्रवेश करेंगे, तो घर-परिवार से जुड़े मामलों पर ध्यान देने की जरूरत होगी। 10 अप्रैल की शाम को मकर राशि में आकर चंद्रदेव रचनात्मकता और उत्पादकता को बढ़ा देंगे। 11 अप्रैल को मीन राशि में बुधदेव का प्रवेश रिश्तों पर प्रभाव डालेगा। इसलिए बातचीत में स्पष्टता बनाए रखें। मीन राशि में शनिदेव, वादों को निभाने में धैर्य और जिम्मेदारी की मांग करते हैं।
उपाय: एक नियमित दिनचर्या बनाए रखें। मानसिक स्पष्टता के लिए ध्यान का अभ्यास करें।

तुला साप्ताहिक राशिफल
तुला साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत 6 अप्रैल को वृश्चिक राशि में चंद्रदेव के साथ होती है। इस दौरान आपका फोकस फाइनेंस के साथ ही भावनात्मक गहराई पर रहेगा। आप सुरक्षा और मूल्यों के बारे में अधिक सोच सकते हैं। जब 8 अप्रैल को चंद्रदेव धनु राशि में प्रवेश करेंगे, तो वह आपके कम्युनिकेशन को बेहतर करेंगे। 10 अप्रैल की शाम को मकर राशि में चंद्रदेव घर और पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। मेष राशि में शुक्रदेव रिश्तों और साझेदारियों को प्रभावित करते हैं, जिससे संचार महत्वपूर्ण हो जाता है। मीन राशि में मंगलदेव भावनात्मक संवेदनशीलता को बढ़ाते हैं, इसलिए संतुलित रहें।
उपाय: प्रतिदिन कृतज्ञता का अभ्यास करें। अनावश्यक तर्कों से बचें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत 6 अप्रैल को वृश्चिक राशि में चंद्रदेव के साथ होती है। इससे आपका आत्मविश्वास और भावनात्मक जागरूकता बढ़ेगी। आप अपने फैसलों पर अधिक नियंत्रण महसूस कर सकते हैं। जब 8 अप्रैल को चंद्रदेव धनु राशि में प्रवेश करेंगे, तो वित्तीय मामले आपके लिए महत्वपूर्ण हो जाएंगे। 10 अप्रैल की शाम को मकर राशि में चंद्रदेव कम्युनिकेशन और प्लानिंग की क्षमता में सुधार करेंगे। मीन राशि के सूर्यदेव भावनात्मक शक्ति और स्पष्टता का समर्थन करते हैं। 11 अप्रैल को मीन राशि में बुधदेव का आना आपके इंट्यूशन को बढ़ाता है। मगर, इसके लिए सावधानीपूर्वक सोच की जरूरत होती है।
उपाय: प्रतिदिन ध्यान करें। तनावपूर्ण स्थितियों में शांत रहें।

धनु साप्ताहिक राशिफल
धनु साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत 6 अप्रैल को वृश्चिक राशि में चंद्रदेव के साथ होती है। इस दौरान वह आपको आराम करने और आत्मनिरीक्षण करने की सलाह दे रहे हैं। आपको अपनी गति धीमी करने की जरूरत महसूस हो सकती है। जब 8 अप्रैल को चंद्रदेव धनु राशि में प्रवेश करेंगे, तो आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप जीवन को लेकर आशान्वित होंगे। 10 अप्रैल की शाम को मकर राशि में चंद्रदेव का ध्यान फाइनेंस और स्थिरता की ओर ले जाएंगे। मिथुन राशि में देवगरु बृहस्पति सीखने और परिस्थितियों के अनुसार ढलने में आपकी मदद करेंगे। मेष राशि में शुक्रदेव क्रिएटिविटी और अभिव्यक्ति को बढ़ाएंगे, जिससे आप अधिक प्रेरित महसूस करते हैं।
उपाय: एक्टिव रहें और तैश में आकर फैसलों लेने से बचें।

मकर साप्ताहिक राशिफल
मकर साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत 6 अप्रैल को वृश्चिक राशि में चंद्रदेव के गोचर से होती है। वह आपके सामाजिक संबंधों और टीम वर्क को बढ़ाने के लिए आपको प्रेरित करेंगे। आपको दोस्तों से भरपूर मदद मिलेगी। जब 8 अप्रैल को चंद्रदेव धनु राशि में प्रवेश करेंगे, तो भावनात्मक चिंतन महत्वपूर्ण हो जाएंगे। 10 अप्रैल की शाम को चंद्रदेव का मकर राशि में प्रवेश आत्मविश्वास, प्रोडक्टिविटी और एकाग्रता को बढ़ाएंगे। मीन राशि में मौजूद शनिदेव अनुशासन और धैर्य को प्रोत्साहित करेंगे। 11 अप्रैल को बुधदेव का मीन राशि में गोचर सोच-समझकर किए गए संवाद और प्लानिंग करने में मददगार होगा।
उपाय: परिवार के साथ समय बिताएं। फैसले लेते समय धैर्य बनाए रखें।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल
कुंभ साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत 6 अप्रैल को वृश्चिक राशि में चंद्रदेव के गोचर से होती है। इस दौरान वह आपको करियर संबंधी जिम्मेदारियों को उठाने का संकेत दे रहे हैं। इस दौरान आप ज्यादा प्रेशर महसूस कर सकते हैं। आपको खुद को साबित करने की जरूरत महसूस हो सकती है। जब 8 अप्रैल को चंद्रदेव धनु राशि में प्रवेश करेंगे, तो सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा। 10 अप्रैल की शाम को मकर राशि में चंद्रदेव का गोचर आत्म-निरीक्षण और भावनात्मक जागरूकता लाता है। मीन राशि में स्थित मंगलदेव दबाव या भ्रम की स्थिति ला सकते हैं। इसलिए शांत और स्थिर बने रहें। 11 अप्रैल को बुधदेव का मीन राशि में प्रवेश सावधानीपूर्वक कम्युनिकेशन करने की मांग करता है।
उपाय: काम से बीच-बीच में ब्रेक लेते रहें। स्थिर और तनावमुक्त बने रहें।

मीन साप्ताहिक राशिफल
मीन साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत 6 अप्रैल को वृश्चिक राशि में चंद्रदेव के गोचर से होती है, जो कुछ नया सीखने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। आप अधिक इंट्यूटिव महसूस कर सकते हैं। जब 8 अप्रैल को चंद्रदेव धनु राशि में प्रवेश करेंगे, तो आपका फोकस करियर पर होगा। इससे आपको नई पहचान मिल सकती है। 10 अप्रैल की शाम को मकर राशि में चंद्रदेव का गोचर दोस्तों का साथ दिलाएगा और टीम वर्क को बढ़ाने में मदद करेगा। मीन राशि में स्थित मंगलदेव और सूर्यदेव ऊर्जा, आत्मविश्वास और प्रेरणा बढ़ाएंगे। 11 अप्रैल को बुधदेव का मीन राशि में प्रवेश संवाद कौशल को बेहतर बनाएगा।
उपाय: अपने इंट्यूशन पर भरोसा करें। भावनात्मक संतुलन और धैर्य बनाए रखें।




